जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम,घायल युवक नंद किशोर बैरागी पर धारा 327 लगाने के विरोध में परिजनों,ग्रामीणों का चक्काजामनेवली के ग्रामीण बोले-हमले में गंभीर घायल नंदकिशोर पर ही केस दर्ज करना गलत है ,एसडीएम-एसडीओपी के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर आधे घंटे बाद खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

नरेन्द्र राय रायसेन। कोतवाली पुलिस की गलत कार्रवाई से नाराज ग्राम नेवली के ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। परिजनों और नेवली गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि 21 सितंबर को ससुराल धनियाखेड़ी में हमले में गंभीर रूप से घायल हुए नंदकिशोर बैरागी उम्र 22वर्ष पर ही पुलिस ने धारा 327 के तहत मामला दर्ज कर दिया।ग्रामीणों ने भादवि की धारा 327 हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध जताया।चक्काजाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम मनीष शर्मा और रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे से चल रहा चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।सोते समय हमला करने का आरोप, भोपाल रेफर हुआ था गंभीर घायल नंद किशोर….

ग्रामीणों के मुताबिक नेवली निवासी नंदकिशोर 21 सितंबर को अपनी ससुराल धनियाखेड़ी गया था। आरोप है कि आरोपी राहुल बैरागी ने पूरे न तालाब घाट के समीप बिजली कंपनी के ठेकेदार यशपाल सिंह के सामान की रखवाली सोते समय नंदकिशोर पर चाकू छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नंदकिशोर बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया। जहां नंद किशोर बैरागी गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।घायल के परिजनों का आरोप है कि एक ओर नंदकिशोर बैरागी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ, वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 327 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसी कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।दोनों पक्षों पर काउंटर केस से बढ़ा विवाद..ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। उनका आरोप है कि नंदकिशोर बैरागी पर लगाई गई धारा गलत है और पुलिस से कई बार निष्पक्ष जांच की मांग की गई।लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम किया।पुलिस अधिकारियों ने कहा-आवेदन लेकर होगी जांच…

एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करा दिया गया है। मामले में पुलिस स्तर पर जांच की जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।वहीं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि एक पक्ष के लोगों ने चक्काजाम किया था। उनकी मांग है कि नंदकिशोर बैरागी निवासी नेबली पर लगाई गई धारा 327 गलत है। ग्रामीणों से आवेदन लिया गया है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बोले परिजन-बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई…पीड़ित परिवार के रूप सिंह बैरागी , बहनोई थान सिंह बैरागी सालेरा का आरोप है कि नंदकिशोर बैरागी पर धारा 327 गलत तरीके से लगाई गई है। परिवार ने पुलिस से कई बार मामले की उचित जांच करने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।