बरेली में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, दो गणेश उत्सव समितियों में चले लाठी-डंडेबरेली

नरेन्द्र राय रायसेन/रायसेन।बरेली में गणेश विसर्जन के दौरान दो गणेश समितियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।बरेली पुलिस जानकारी के अनुसार बरेली नगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गणेश झांकियां जा रही थीं। इसी दौरान दो गणेशोत्सव समितियों के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही बरेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।बरेली पुलिस ने दोनों समितियों के सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
