Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

By Mohan Sharma
September 26, 2026 3 Min Read
0

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानितगुना (। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण समारोह उत्कृष्ट विद्यालय गुना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं अच्छे परीक्षा परिणाम वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई।शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा गुना

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि गुना जिला शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष जिले के 2700 बच्चों को लैपटॉप मिल रहे हैं और अगले वर्ष 5000 बच्चों तक का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दे रही है। छात्रवृत्ति, साइकिल, गणवेश और भोजन जैसी सुविधाओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।बच्चों की कल्पनाओं में दिखा विकसित भारत का सपनाकलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि मध्यप्रदेश के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों की कल्पनाशीलता देखने को मिली। किसी विद्यार्थी ने बुलेट ट्रेन, किसी ने रोबोट तो किसी ने अंतरिक्ष से संबंधित चित्र बनाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाएं अद्भुत हैं और इन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।विकसित भारत के लक्ष्य में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिकाकलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ विकसित भारत की थीम को भी विद्यार्थियों के बीच बढ़ावा दिया जा रहा है। देश की आय और विकास को कई गुना बढ़ाने के लक्ष्य में आज के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो भविष्य के विकसित गुना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानितकार्यक्रम के समापन पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उनके द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रदर्शनियों ने उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय स्तर पर कुल 13,387 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिले के 838 विद्यालयों से विद्यार्थी चयनित होकर संकुल स्तर पर पहुंचे। जिला स्तर पर जिले के 44 संकुलों से माध्यमिक स्तर के 132 तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के 138 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।भाषण प्रतियोगिता के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर में रानी रजक ने प्रथम, आयुष कटियार ने द्वितीय एवं राधे लोधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर अर्चना मीना प्रथम, सौम्या जाटव द्वितीय एवं राधिका लोधा तृतीय स्थान पर रहीं।चित्रकला प्रतियोगिता के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर में पूर्ति शर्मा ने प्रथम, रिषिका ओझा ने द्वितीय एवं दिव्यंशी धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर अनुष्का लोधा प्रथम, जायना खान द्वितीय एवं देवराज किरार तृतीय स्थान पर रहे। कु. अपेक्षा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूटी का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़, उपाध्‍यक्ष श्रीमती सारिका लुम्बा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता, जिलाध्‍यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के अपर संचालक श्री मनीष वर्मा, जे.पी. यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर श्री अमित श्रीवास्तव, पार्षद श्रीमती अनीता अग्रवाल विद्या‍र्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौर, डीपीसी सुश्री प्रेरणा गुप्ता, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। –

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बरेली में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, दो गणेश उत्सव समितियों में चले लाठी-डंडेबरेली

Next

गया-बनारस तीर्थ यात्रियों का फूलमाला पहनाकर सममान किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER