वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न

सुरज दहे बुरहानपुर/ जिले के ग्राम चापोरा में सरस्वती शिशु मंदिर चापोरा द्वारा आयोजित वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम नमामि भारतम उपलक्ष्य वन्दे मातरम् के 150वे वर्ष एक समय, एक लय, एक स्वर, वन्दे मातरम् कार्यक्रम सम्पन्न।कार्यक्रम में विद्यालय के भैया/बहन, विद्यालय परिवार, सुभाष हायर सेकेंडरी चापोरा से शिक्षक वृन्द छात्र छात्रा ग्रामवासी अभिभावक वर्ग मातृशक्ति उपस्थित रहे। जिसमें अध्यक्ष श्री प्रहलादजी महाराज, मुख्य वक्ता एवं अधिवक्ताश्री राजेशजी बिडियारे कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे

कार्यक्रम में उपस्थित उपसरपंच रविन्द्र महाजन,सत्यापनकर्ता विश्वनाथ मोरघडे , ग्राम संयोजक शांताराम गावंडे , विद्यालय संयोजक संतोष चांदेलकर आदि की उपस्थिति रही कार्यक्रम कि भुमिका मनोहरजी बोदडे ने रखी । अतिथि परिचय सहसंयोजक प्रकाश चंद्र तिवारी ने किया । श्रीमति कविता लांडे ने कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए। अधिवक्ता राजेशजी बिडियारे ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इच्छापुर विद्यालय संयोजक नितिन पंडित, बाजीराव चौधरी, नामदेव महाजन, बिस्मिल्ला बागवान उपस्थित रहे। मीडिया से रमाकांत मोरे, नीतिन पंडित, सुरज दहे उपस्थित रहे। विकास महाले, मनोज पुन्नासे, संजय बारी , संतोष सोनवने, चंद्रकांत पिंपलकर समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा संचालन विजया घोड़के दीदी द्वारा किया गया।