Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

स्व. गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

By Mohan Sharma
September 25, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा नशामुक्त भारत की शपथ के साथ विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश, परिसर में किया पौधारोपण स्व. गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय, बोरावां में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) स्थापना दिवस उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार पटेल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया ।कार्यक्रम के मुख्य चरण में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों,

विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने समाज को नशामुक्त बनाने, नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशस्थापना दिवस के अवसर को यादगार बनाने के लिए महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

प्राचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने दी शुभकामनाएंइस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर महाविद्यालय परिवार, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को अपने संदेश में शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल सेवा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक संवेदनशीलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। श्री यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज और स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

युवा शक्ति यदि संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का वातावरण रहा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद में निकलेगा सकल हिंदू समाज का भव्य चल समारोह; 57 वाहनों, डीजे और झांकियों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

Next

वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER