कसरावद में निकलेगा सकल हिंदू समाज का भव्य चल समारोह; 57 वाहनों, डीजे और झांकियों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

*। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा *20 से अधिक स्थानों पर लगेंगे स्टॉल; मिर्ची भजिए, आलू बड़े, पोहे, खिचड़ी और केलों का वितरण होगा**महाराष्ट्र व भोपाल के नामी डीजे और भव्य फायर शो रहेगा मुख्य आकर्षण*कसरावद। धार्मिक आस्था, भव्य झांकियों और डीजे की गूंज के बीच आज 26 सितंबर को कसरावद में सकल हिंदू समाज का भव्य चल समारोह निकलेगा। समारोह में विभिन्न युवा एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।समारोह में 57 वाहनों का विशाल कारवां शामिल होगा। आकर्षक ढंग से सजे वाहनों के साथ भगवान श्री गणेश, भगवान खाटूश्याम जी और गणगौर माता की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। महाराष्ट्र, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले डीजे समारोह में विशेष आकर्षण रहेंगे।*बड़ी माता मंदिर से शुरू होगा चल समारोह*चल समारोह की शुरुआत बड़ी माता मंदिर से होगी। यहां से चल समारोह बस स्टैंड, छोटा नाका और जय स्तंभ होते हुए वापस बड़ी माता मंदिर पहुंचेगा, जहां समारोह का समापन होगा। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले इस विशाल चल समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।*शुरुआत में तोप, घोड़े और ढोल का नजारा*चल समारोह का आगाज भी आकर्षक तरीके से होगा। इसमें 2 कड़ाबिन तोप, 4 सुसज्जित घोड़े, 10 ढोल और बच्चों के लिए 4 कार्टून शो शामिल रहेंगे। वहीं ‘राजा साहब’ की ओर से 2 घोड़ों और 40 ढोल का विशाल कारवां समारोह की अगवानी करेगा। ढोल की गूंज के साथ निकलने वाला यह कारवां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।*8 डीजे रहेंगे खास आकर्षण*समारोह में महाराष्ट्र और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से डीजे पहुंचेंगे। इनमें किंग 14 महाराष्ट्र, विघ्नहर्ता महाराष्ट्र, जय गणेश 76 महाराष्ट्र, हार्टबीट महाराष्ट्र, नटराज भोपाल, सावरिया डीजे, फायरकिंग और बालाजी डीजे धामनोद प्रमुख हैं। डीजे की धुनों के बीच 57 वाहनों का कारवां नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा।*20 से ज्यादा जगहों पर जलपान-महाप्रसाद*समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर में 20 से अधिक स्थानों पर जलपान और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। यहां मिर्ची भजिए, गरमा-गरम आलू बड़े, पोहे, साबूदाना खिचड़ी और केले सहित विभिन्न प्रकार के जलपान एवं प्रसाद उपलब्ध रहेंगे।*विजय स्तंभ पर स्वागत, आतिशबाजी के साथ फायर शो*चल समारोह का प्रमुख आकर्षण विजय स्तंभ चौराहा रहेगा। यहां सुमित पाटीदार एवं प्रियेश सोनी द्वारा सुजाता डीजे (ठनगांव) के साथ विशेष व्यवस्था की गई है। थाने के सामने भगतसिंह एवं एस.एस. ग्रुप द्वारा भगवान श्री गणेशजी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी के साथ फायर शो भी आयोजित किया जाएगा।*झांकियों में दिखेगी धार्मिक आस्था*भगवान श्री गणेश, भगवान खाटूश्याम जी और गणगौर माता की भव्य झांकियों को आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। विभिन्न युवा एवं सामाजिक ग्रुपों ने अपने वाहनों को विशेष रूप से सजाया है। झांकियां समारोह में शामिल श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।*आयोजन को लेकर उत्साह*चल समारोह को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। सकल हिंदू समाज संगठन ने नगर एवं आसपास के धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चल समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।