नम आंखों से गणेश जी को दी बिदाई

सुरज दहे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा शहीद जाट भगतसिंह चौक वार्ड क्रमांक 14 में इस वर्ष ग्यारह दिनों तक न्यु एकता बाल मित्र मंडल द्वारा श्री गणेश जी की सुबह शाम पुजा अर्चना के साथ पुजन किया गया । न्यु एकता बाल मित्र मंडल के नील सुरज दहे , समर्थ माली , सार्थक कजबे , आदर्श सुरज दहे , गौरव माली , यश महाले , पलक निलेश माली , गणेश कजबे इन न्यु एकता बालमित्र गणेश मंडल ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया की हमारे बाल मित्र मंडल के सदस्य द्वारा दिनभर उपवास रखकर प्रतीदिन श्री गणेश जी के श्री गणेश जी के अथर्वशीर्ष का पठन किया जाता है । बाल मित्र निल दहे ने बताया की हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है । जिसे सोने की चिड़िया कही जाती है ।

इसलिए हमारे न्यु एकता बाल मित्र मंडल द्वारा सुबह शाम शुभ कार्य के प्रथम देवता गणेश जी से प्रार्थना कर हमारे ग्राम एवं जिले के किसान भाइयों को अपने खेती में उपज फसलों को अप्राकृतिक आपदा से बचाया जाकर हर किसान को सक्षम एवं खुशहाल बनाने की प्रार्थना की गई । बाल मित्र मंडल द्वारा ग्यारवे दिन शाम में आरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया । महाप्रसाद जी का लाभ सभी वार्ड वासियों ने लिया । बाल मित्र मंडल के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पत्रकार रमाकांत मोरे , निलेश माली , मंगल दहे एवं नितेश कजबे ने बाल मित्र मंडल की प्रशंसा की ।