Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

EMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

By Mohan Sharma
September 23, 2026 2 Min Read
0

जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टर लेवल फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने पहुंचकर खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षकों से भी संवाद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना महेश पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी पूरी मेहनत करें और अपने माता-पिता, विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से यहां आकर बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मार्गदर्शन का लाभ लेने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।10वीं का 95 प्रतिशत परिणाम, 12वीं में 82 प्रतिशतविधायक ने EMRS जोबट के शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12वीं में 82 प्रतिशत परिणाम रहा। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा अगले वर्ष परिणाम को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखने की बात कही।स्ट्रीट लाइट और स्वागत द्वार की मांग पर आश्वासनकार्यक्रम के दौरान विद्यालय की आवश्यकताओं को लेकर विधायक के समक्ष विभिन्न मांगें भी रखी गईं।

विधायक सेना महेश पटेल ने विद्यालय परिसर एवं आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।इसके साथ ही विद्यालय में स्वागत द्वार का निर्माण कराने की बात भी कही गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। विधायक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल और शिक्षा दोनों को साथ लेकर विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जलझूलनी ग्यारस पर धुंधड़का में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा लोगों का मन

Next

सांझा चूल्हा समूहों के 8 माह से लंबित भुगतान को लेकर सोण्डवा में उठी आवाज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER