नसीराबाद के चमरिया फलिया में कपड़ों का वितरण

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जॉइंट वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के पांचवें दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा आदिवासी ग्राम नसीराबाद के चमरिया फलिया में जाकर जरूरत मंद महिला पुरुष एवं बच्चों के लिए उनकी आवश्यकता अनुसार कपड़ों का वितरण किया गया इसके साथ ही बस्ती के लोगो को व्यक्तिगतस्वच्छता ,वातावरण की स्वच्छता एवं सही पोषण स्थानीय उपलब्ध सामग्री से कैसे प्राप्त करे इस संबंध में जानकारी दी गई इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार अध्यक्ष मंगला दुबे उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर , वित्त संचालक इशरत सिद्दीकी , ममता उमरिया , मंदा मोरे , शगुफ्ता , आशीष ठाकुर , योगिनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे