कसरावद कृषि उपज मंडी समिति में कपास-मक्का नीलामी का शुभ मुहूर्त किया गया।

रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा खरगोन जिले के कसरावद कृषि उपज मंडी कसरावद में सोमवार 21 सितंबर को कपास एवं मक्का नीलामी का शुभ मुहूर्त किया गया। मंडी सचिव गोपालसिंह मंडलोई, व्यापारी शैलेन्द्र अग्रवाल, वासुदेव बजजर एवं मंडी निरीक्षक रमेश मोरी ,ओम प्रकाश सिसोदिया की मौजूदगी में पं. राजकुमार गवशिंदे ने गणेश व श्री भीलट देव मंदिर में पूजा कराई।मुहूर्त में कपास की 2 बैलगाड़ी एवं 16 वाहन विक्रय हेतु आऐ। किसान गोवर्धन पटेल का कपास एम.एस.ओ. इंडस्ट्रीज ने 7821 रु. प्रति क्विंटल की उच्चतम बोली में खरीदा।

किसान गोवर्धन पटेल का मंदिर निरीक्षक अनिल रावत द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया कपास का मॉडल भाव 6700 रु. रहा। वहीं मक्का की 3 वाहन आये, जिसका उच्चतम भाव 1745 रु. रहा। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की कि अपनी उपज मंडी में ही बेचें, सही तौल, उचित मूल्य एवं 2 लाख तक नगद भुगतान प्राप्त करें। इस अवसर पर कमल राठौड़ काली, किसान संघ अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले, राजेंद्र सिंह चौहान, सलमान खान चिंटू राठौड़, राहुल पाटीदार मंडी निरीक्षक रामपाल बर्वे, उप निरीक्षक मनीष पांडे,मनोज सलोने, धर्मेंद्र डांगोड़े, संतोष सोलंकी सहित बहुत सारे किसान मौजूद थे।