कसरावद के सांदीपनी स्कूल में मेरे सपनों का भारत के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला कार्यक्रम आयोजित हुए

। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गतमेरे सपनों का भारत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के संकुल कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सांदीपनि शासकीय माध्यमिक विद्यालय कसरावद में संपन्न हुएआज मेरे सपनों का भारत कैसा होभाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने भाषण दिये चित्रकला से विकसित भारत 2047 कैसा हो कार्यक्रम में उपस्थित हुआ एवं बच्चों के द्वारा भाषण हम ऐसे भारत के निर्माण की बात कर रहे हैं, जो विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत हो। विकसित भारत केवल बड़ी-बड़ी इमारतों और आधुनिक तकनीक का नाम नहीं है, बल्कि ऐसा भारत है जहाँ हर नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के समान अवसर प्राप्त हों।हमारा लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है जहाँ किसान सशक्त हो, युवा आत्मनिर्भर बने, महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश का प्रत्येक गाँव आधुनिक सुविधाओं से जुड़ा हो।विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान शक्ति और हमारे उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपनी प्रतिभा,

मेहनत और नवाचार के माध्यम से भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।आज आवश्यकता है कि हम केवल सरकार से अपेक्षा न रखें, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना योगदान भी दें। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, डिजिटल तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के कार्यों में हमारी सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगी।आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा संकल्प 2026 के विधानसभा प्रभारी श्री वीरेंद्र जी पाटीदार मंडल महामंत्री पवन पाटीदार मंडल महामंत्री संदीप जी कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष यशवंत जी राठौड़ , हेमंत सर जी नरेंद्र सर जी हैदर सर जी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बालक बालिकाएं शामिल हुए ।