चित्रकला में बच्चों ने कागज पर उकेरी कल्पनाओं की उड़ानभाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने नन्हे कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन/ सिलवानीl शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैनपुर में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने सहभागिता कर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकृतियों का अवलोकन किया और नन्हे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों की बनाई चित्रकृतियों में उनकी सोच और सृजनात्मकता की झलक दिखाई दी।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।पप्पू ठाकुर ने बच्चों की चित्रकला का अवलोकन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में बनी हर तस्वीर उनके सपनों और कल्पनाओं की पहचान है। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की साझा जिम्मेदारी है।विद्यालय परिवार के अनुसार इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने में मददगार होते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
