Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई

By Mohan Sharma
September 21, 2026 2 Min Read
0

।SJ NEWS MP से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी कि खबर।आलीराजपुर (छकतला ) – पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में दिनांक 21 सितंबर 2026 को पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं संस्था के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पालकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं की शिक्षा एवं नियमित उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पालकों द्वारा छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन किया गया तथा छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में शिक्षकों से चर्चा की गई।विद्यालय के प्राचार्य छीतूसिंह बामनिया ने इस वर्ष परीक्षा प्रणाली में किए गए बदलावों एवं परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से पालकों को अवगत कराया। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी पढ़ाई में सक्रिय रूप से सहयोग करें।बैठक के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा पालकों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

चिराखान मे तेजा दशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,तेजाजी को चढ़ाएं गये निशान

Next

चित्रकला में बच्चों ने कागज पर उकेरी कल्पनाओं की उड़ानभाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने नन्हे कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER