Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

डॉक्टर मनोज माने के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेंट टेरेसा हाई सेकेंडरी स्कूल में भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता

By Mohan Sharma
September 21, 2026 3 Min Read
0

‌‌ रमाकांत मोरे बुरहानपुर। सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बुरहानपुर स्थित सेंट टेरेसा हाई सेकेंडरी स्कूल में भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र.छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाषण प्रतियोगिता में सेवा भावना, सामाजिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र निर्माण एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को कागज पर आकर्षक रूप में उकेरा।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है

। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।डॉक्टर मनोज माने ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों की सहभागिता इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करती है और विकसित भारत.2047 के संकल्प को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका को सामने लाती है। भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सहभागी सभी छात्र.छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्री ईश्वर चौहान जी, मंडल अध्यक्ष श्री चिंटू राठौर जी, श्री आदित्य प्रजापति जी, श्री दीपक वाबले जी, श्री प्रदीप कसेरा जी, श्री राजेश महाजन जी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।डॉक्टर मनोज माने की सहभागिता में श्री गणेश उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिताबुरहानपुर। सेवा,संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बुरहानपुर स्थित श्री गणेश उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सहभागिता की।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाषण प्रतियोगिता में सेवा भावना,सामाजिक दायित्व, राष्ट्र निर्माण एवं युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और विकसित भारत की कल्पना को कागज पर उकेरा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण से जोडऩे का यह प्रयास निश्चित रूप से सार्थक है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आज की युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है।विद्यार्थियों की प्रतिभाए उत्साह और रचनात्मकता को देखकर प्रसन्नता हुई। भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी छात्र.छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। सेवा से संस्कार,संस्कार से संकल्प और संकल्प से विकसित भारत का निर्माण संभव है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सुझावों से विकास की दिशा तय करने का संवाद, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं से सांसद की चाय पर चर्चा- रेल सुविधाओं की मांग पर सांसद पाटील ने डीआरएम से की बात- नई ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भी रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो ने सौपा पत्र

Next

चिराखान मे तेजा दशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,तेजाजी को चढ़ाएं गये निशान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER