Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सुझावों से विकास की दिशा तय करने का संवाद, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं से सांसद की चाय पर चर्चा- रेल सुविधाओं की मांग पर सांसद पाटील ने डीआरएम से की बात- नई ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भी रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो ने सौपा पत्र

By Mohan Sharma
September 21, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर। क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को लेकर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सोमवार को बुरहानपुर स्थित सांसद कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लालबाग क्षेत्र के नागरिकों ने भुसावल-बुरहानपुर-खंडवा रेलखंड में निर्माणाधीन तीसरी एवं चौथी रेल लाइन तथा रेलवे ओवरब्रिज की मांग सांसद श्री पाटील के समक्ष रखी। नागरिकों ने क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ओवरब्रिज की आवश्यकता बताई।सांसद ने रेलवे डीआरएम, भुसावल से फोन पर सीधे चर्चा की। उन्होंने तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के कार्य तथा रेलवे ओवरब्रिज से जुड़े विषयों पर जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिये

। *बनाई रणनीति* सांसद कार्यालय मेंजनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों,कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों के साथ चाय पर हुई चर्चा महज औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं रही। सांसद श्री पाटील ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर सभी के सुझाव सुने। अलग-अलग क्षेत्रों से आए सुझावों और अनुभवों पर सामूहिक रूप से चर्चा की गई, ताकि जनहित के विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा सके। सांसद श्री पाटील ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के सामूहिक सुझावों से अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ता है। इसलिए जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए विकास और जनहित के विषयों पर आगे की रणनीति तय की जाती है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रास्ते की बदहाली पर किसानों का आक्रोश

Next

डॉक्टर मनोज माने के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेंट टेरेसा हाई सेकेंडरी स्कूल में भाषण एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER