Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

रास्ते की बदहाली पर किसानों का आक्रोश

By Mohan Sharma
September 21, 2026 3 Min Read
0

रमाकांत मोरे खकनार क्षेत्र के साजनी और डवाली रैयत के ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार, तहसील और जनपद पंचायत में सौंपा आवेदनबुरहानपुर। जिले के खकनार तहसील एवं ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम साजनी और डवाली रैयत के किसान इन दिनों रास्ते की बदहाली से परेशान हैं। लंबे समय से खराब पड़े इस रास्ते को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। दोनों गांवों के किसान एकजुट होकर प्रशासन के पास पहुंचे और रास्ते के स्थायी समाधान की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में रास्ते की हालत बेहद खराब हो जाती है। कीचड़ और खराब रास्ते के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। किसान, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी को रोजाना आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।यह रास्ता किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं और कृषि उपज को मुख्य मार्ग एवं मंडी तक ले जाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। लेकिन रास्ते की खराब स्थिति के कारण रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए हैं।आपात स्थिति में बढ़ जाती है परेशानी ग्रामीणों के मुताबिक सबसे गंभीर स्थिति उस समय बनती है, जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है या अचानक आपात स्थिति पैदा हो जाती है

। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में मरीज को करीब तीन से चार किलोमीटर तक मुख्य मार्ग की ओर ले जाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन की मदद मिल पाती है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रास्ते की समस्या केवल मरीजों तक सीमित नहीं है। मृत्यु होने की स्थिति में शव को बाहर ले जाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार ऐसी स्थिति में खेत में ही अंतिम क्रिया-कर्म करने जैसी मजबूरी तक सामने आ चुकी है।किसानों ने एकजुट होकर सौंपा आवेदनलगातार परेशानी झेल रहे साजनी और डवाली रैयत के किसान अब एकजुट होकर प्रशासन के सामने पहुंचे।ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर नायब तहसीलदार श्री सुनील बागुल को आवेदन सौंपकर रास्ते की स्थिति सुधारने और स्थायी समाधान कराने की मांग की।इसके साथ ही ग्रामीणों की ओर से जनपद पंचायत में भी आवेदन सौंपा गया, ताकि संबंधित स्तर पर भी इस समस्या को रखा जा सके।नायब तहसीलदार ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासनग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद नायब तहसीलदार श्री सुनील बागुर ने रास्ते को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि रास्ते की स्थिति को लेकर स्थल स्तर पर जांच भी करवाई गई है और यह सामने आया है कि रास्ता लंबे समय से खराब स्थिति में है।नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में ग्राम पंचायत और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग या एजेंसी से बात कर रास्ते की समस्या का समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे।अब ग्रामीणों को कार्रवाई का इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान चाहिए।क्योंकि बारिश के दौरान हर दिन ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों के लिए खेतों तक पहुंचना मुश्किल है, बच्चों और बुजुर्गों का आवागमन प्रभावित है और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।अब सवाल यह है कि लंबे समय से बदहाल रास्ते की तस्वीर आखिर कब बदलेगी?क्या साजनी और डवाली रैयत के किसानों को जल्द ऐसा रास्ता मिलेगा, जिस पर बारिश के दिनों में भी आसानी से आवागमन हो सके?फिलहाल ग्रामीणों ने अपनी समस्या तहसील प्रशासन और जनपद पंचायत तक पहुंचा दी है। अधिकारियों की ओर से जांच और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।अब ग्रामीणों की नजर तहसील प्रशासन, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग की अगली कार्रवाई पर है।क्योंकि यह सिर्फ एक रास्ते की समस्या नहीं है—यह किसानों की खेती, बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और ग्रामीणों के रोजमर्रा के आवागमन से जुड़ा सवाल है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

काया संपत्ति-जल कर नहीं चुकाया तो कटेगा नल कनेक्शन

Next

सुझावों से विकास की दिशा तय करने का संवाद, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं से सांसद की चाय पर चर्चा- रेल सुविधाओं की मांग पर सांसद पाटील ने डीआरएम से की बात- नई ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भी रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो ने सौपा पत्र

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER