काया संपत्ति-जल कर नहीं चुकाया तो कटेगा नल कनेक्शन

रमाकांत मोरे *शाहपुर नगर परिषद ने करदाताओं को दी सूचना, बकाया के साथ चालू कर भी जमा करने की अपील*शाहपुर। नगर परिषद शाहपुर ने नगर के समस्त करदाताओं से अपील की है कि जिनके द्वारा संपत्ति कर एवं जल कर की बकाया राशि तथा चालू कर अभी तक जमा नहीं किया गया है, वे अपना बकाया एवं चालू कर शीघ्र नगर परिषद में जमा कराकर प्राप्ति रसीद अवश्य प्राप्त करें।नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन करदाताओं पर संपत्ति कर एवं जल कर बकाया है और उनके द्वारा चालू कर भी जमा नहीं किया गया है, ऐसे बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार नल कनेक्शन विच्छेद (नल काटने) की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।नगर परिषद द्वारा करदाताओं से कहा गया है

कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा एवं नियमानुसार होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया संपत्ति कर, जल कर एवं चालू कर तत्काल जमा करें। कर जमा करने के बाद नगर परिषद से प्राप्ति रसीद लेना भी सुनिश्चित करें।नगर परिषद ने सभी बकायादारों से अपील की है कि नगर की मूलभूत सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा अनावश्यक कार्रवाई से बचने के लिए समय पर करों का भुगतान करें।इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी श्री ईश्वर वरखेडे, श्री बोदरसिंग डाबर, श्री वसंत महाजन, श्री सिद्धार्थ शिंदे, श्री हर्षल जैन, श्री समाधान माली एवं श्री राहुल महाजन उपस्थित रहे।