ग्राम असीरगढ़ नेपानगर में इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर हुआ

रमाकांत मोरे * *अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति बुरहानपुर* सोमवार दिनांक 21 सितंबर को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण भोपाल के सहयोग से और डॉक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर के निर्देशनुसार , डाॅक्टर आशुतोष जोशी नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण बुरहानपुर, के मार्गदर्शन एवं के सहयोग से इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम असीरगढ़ में किया गया व सभी को टोल फ्री नंबर 1097 की भी जानकारी दी गई जिसमें कहा गया कि एचआईवी की निशुल्क जानकारी आप ले सकते हैं जिसमे 35 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ इस में 35 एच आई व्ही वी/वीडीआर एल, हेपेटाइटिस बी , सी तथा 24 मरीजो का बी पी तथा 25 मरीजों की शुगर जांच की गई और 3 ए एन सी जांच और शिविर में सि एच ओ साजना गायकवाड, आशा कार्यकर्ता ज्योति सोनी, MTS अशोक मेहता,अरुणोदय TI प्रोग्राम मैनेजर गौतम अटकड़े, काउंसलर सुरेखा अहिरे, ORWs उमा कनासे, राजेश तायडे उपस्थित थे ।