ई-अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों का हल्ला-बोल, रायसेन में निकाली 2 किमी लंबी रैली

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन।जिले में शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने शहर में 2 किलोमीटर लंबी रैली निकालकर विरोध जताया।रविवार को सुबह से ही जिलेभर के शिक्षक महामाया चौक पर गांधी प्रतिमा के समीप जुट गए। यहां सामूहिक उपवास पर बैठे और रघुपति राघव राजाराम गायन कर गांधीगिरी की। इसके बाद हाथों में तख्तियां और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक लगभग दो किमी लंबी रैली निकाली। रैली में *’ई-अटेंडेंस बंद करो’, ‘शिक्षक एकता जिंदाबाद’* के नारे गूंजते रहे।

*यह है शिक्षकों की मुख्य मांगें -*- ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम तत्काल बंद किया जाए।- नेटवर्क समस्या वाले स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था हो।- गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त किया जाए।जिला संयुक्त शिक्षक मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना सीताराम रैकवार, राजेश जोशी, हरिराम विश्वकर्मा ने कहा कि ई-अटेंडेंस के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होने से कई शिक्षकों की सैलरी कट रही है।बाद में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा।