रायसेन की अमरावद गौशाला पर बड़े आरोप, उठी जांच की मांग

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। रायसेन की सागर भोपाल स्टेट हाईवे स्थित अमरावद गोशाला एक बार फिर विवादों में आ गई है। गोशाला के संचालन को लेकर बड़े आरोप सामने आए हैं। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।गौशाला में गायों के चारे, पानी भूसे और अनुदान की राशि में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन से मिलने वाली मदद गायों तक नहीं पहुंच रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि — गोशाला में क्षमता से अधिक गायें होने के बाद भी पर्याप्त चारा-पानी नहीं दिया जा रहा- दवाओं और भूसे के नाम पर लाखों का बजट कागजों में दिखाया जा रहा है।- पिछले कुछ महीनों में कई गायों की मौत भी हुई है, जिसे दबाने की कोशिश की गई।- गोशाला की जमीन और दान की राशि का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।मामले को लेकर ग्रामीणों और गौ-सेवकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अमरावती गोशाला की पूरी कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।