Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

सेवा संकल्प अभियान में पौधारोपण, नशामुक्ति की दिलाई शपथ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिरौली की बैठक में पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण पर हुई चर्चा रायसेन। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शनिवार को मध्यप्रदेश जन अभियान

By Mohan Sharma
September 21, 2026 1 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था राधा कृष्ण जन कल्याण समिति बर्रूखार द्वारा सांची विकासखंड के ग्राम बिरौली में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ नवांकुर सखियों ने भी सहभागिता की।बैठक के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया।इसके बाद उपस्थित सदस्यों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं और समाज को नशे से दूर रखने की जरूरत बताते हुए सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सदस्यों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।बैठक में ग्राम विकास से जुड़ी आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गांव में प्रभावी तरीके से संचालित करने पर सहमति जताई। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सहभागिता के माध्यम से गांव में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान समिति के सदस्यों एवं नवांकुर सखियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और ग्राम विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

फर्नीचर मार्ट में अवैध सागौन मिलने के मामले में राजसात की कार्रवाई, वन विभाग ने सुनवाई के लिए बुलाया,सिलवानी में दो वन अपराध प्रकरणों में 236 नग सागौन की चिरान व इमारती लकड़ी सागौन जब्त करने का उल्लेख, वनमंडलाधिकारी ने संबंधितों को उपस्थित होने के दिए निर्देश

Next

रायसेन की अमरावद गौशाला पर बड़े आरोप, उठी जांच की मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER