राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ में उज्जैन से 400 गाड़ियों और 20 बसों का काफिला इंदौर पहुंचामहेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में छात्र शक्ति ने किया कूच, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

उज्जैन। इंदौर के रीजनल पार्क के सामने आईडीए ग्राउंड में शनिवार को आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उज्जैन से बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी की अगुवाई में छात्रों का विशाल काफिला पूरे जोश के साथ इंदौर पहुंचा। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में उज्जैन की मजबूत भागीदारी रही। शहर से 400 गाड़ियों और 20 बसों के काफिले में सवार होकर छात्र एवं युवा शक्ति रवाना हुई।रोजगार और पेपर लीक पर चर्चाइंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। ग्राउंड पर हजारों युवाओं की भीड़ उमडी। समर्थक ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘घर-घर गांधी’ के नारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। युवाओं में खासा क्रेज दिखा और युवतियां ‘आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’ लिखे पोस्टर लेकर पहुंचीं। कांग्रेस के अनुसार देश के इस 5वें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे वॉलंटियर्स को फ्री टी-शर्ट दी गई।