Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक, व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

By Mohan Sharma
September 19, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। शहंशाह-ए-मालवा हजरत पीर फतेह उल्लाह की दरगाह शरीफ पर 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों और उर्स कमेटी, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा, बिजली, पानी, साफ-सफाई, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।एसडीएम मनीष शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में अधिकारियों ने उर्स कमेटी और मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला व पुलिस प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्षिक उर्स शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।ताकि देशभर से आने वाले जायरीनो को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल, पीडब्ल्यूडी के ईई वीके सूत्रकार, नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं उर्स कमेटी अध्यक्ष शमीम खान, शहर काजी जहीरूद्दीन, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष इलियास पठान सहित दरगाह कमेटी के सदस्य शामिल हुए।भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर….सालाना उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग तथा आवागमन को सुचारू बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।नगर पालिका परिषद को उर्स स्थल और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने को कहा गया।पीडब्ल्यूडी को मार्गों और आवश्यक स्थानों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया कि उर्स के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें।चार दिन चलेगा आयोजन: दरगाह शरीफ पर सालाना उर्स का आयोजन ….वार्षिक उर्स का आयोजन चार दिन तक चलेगा। जिसमें यह आयोजन 21, 22, 23 एवं 24 सितंबर की सुबह 12 बजे तक होगा। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से उर्स में आने वाले जायरीन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने की तैयारी की जा रही है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्राथमिक उपचार कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें,कार्डियक अरेस्ट में CPR से लेकर रक्तस्राव रोकने तक का दिया प्रशिक्षण,सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री महाविद्यालय पाटनदेव में प्राथमिक उपचार शिविर सह कार्यशाला; विद्यार्थियों ने कराया हेल्थ चेकअप, किया रक्तदान

Next

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ में उज्जैन से 400 गाड़ियों और 20 बसों का काफिला इंदौर पहुंचामहेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में छात्र शक्ति ने किया कूच, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER