Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

प्राथमिक उपचार कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें,कार्डियक अरेस्ट में CPR से लेकर रक्तस्राव रोकने तक का दिया प्रशिक्षण,सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री महाविद्यालय पाटनदेव में प्राथमिक उपचार शिविर सह कार्यशाला; विद्यार्थियों ने कराया हेल्थ चेकअप, किया रक्तदान

By Mohan Sharma
September 19, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को दोपहर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय (पीएमश्री महाविद्यालय) पाटनदेव रायसेन में प्राथमिक उपचार शिविर सह कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब और जिला चिकित्सालय रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि किसी व्यक्ति की हृदय गति रुकने यानी कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तत्काल CPR देना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही चोट लगने पर घाव की सही तरीके से ड्रेसिंग और पट्टी बांधने, अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित करने के उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जलने या त्वचा झुलसने पर तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपचार और घुटन अथवा सांस की नली में रुकावट होने पर दी जाने वाली प्राथमिक सहायता की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण के साथ स्वास्थ्य जांच और रक्तदान….शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान जीवन रक्षक तकनीकों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों से उनका अभ्यास भी कराया गया। शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही कई विद्यार्थियों ने रक्तदान भी किया।मदद की भावना को मिलेगा बढ़ावा….कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीएस कुरवैती और डॉ. दीपक मीणा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन अधिकारी डेंगरिया खेड़कर ने किया। शिविर में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए ही उपयोगी नहीं है। बल्कि दुर्घटना या आपात स्थिति में किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में दूसरों की मदद करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की भावना मजबूत होती है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मोदी जी के विकसित भारत का सपना, युवाओं की शक्ति से होगा साकार – सांसद पाटील

Next

सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक, व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER