Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहपुर में गूंजा सेवा और सद्भावना का संदेश, 7 प्रमुख स्थलों पर जगमगाए 5,005 दीप

By Mohan Sharma
September 18, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे शाहपुर, 18 सितम्बर 2026।“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2026 को “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 5,005 दीपों का प्रज्वलन कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सद्भावना, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं नगर के प्रति दायित्व का संदेश नागरिकों तक पहुँचाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल महाजन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल महाजन सहित सभी सम्माननीय पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर परिषद कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का क्रम नगर के अन्य प्रमुख स्थलों तक पहुँचा। बस स्टैंड स्थित अशोक स्तंभ, रोड डिवाइडर एवं सूर्य प्रतिमाओं पर आकर्षक रूप से दीप सजाकर प्रज्वलित किए गए। इसके बाद नवीन मेसको माता घाट, लक्ष्मी माता मंदिर, शीतला माता गार्डन तथा नगर के अन्य निर्धारित स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से नगर के विभिन्न प्रमुख स्थल मनमोहक एवं आकर्षक दिखाई दिए तथा पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।7 स्थानों पर 7 निकाय दलों ने संभाली जिम्मेदारी“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा 7 प्रमुख स्थलों पर 7 निकाय कर्मचारी दलों का गठन किया गया था। प्रत्येक दल ने अपने निर्धारित स्थल पर दीपों की साज-सज्जा, प्रज्वलन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया। सभी दलों के समन्वित प्रयासों से नगर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ दीप प्रज्वलित कर पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।इस अवसर पर निर्धारित 7 प्रमुख स्थलों पर कुल 5,005 दीपों का प्रज्वलन किया गया। दीपों की श्रृंखला ने नगर के प्रमुख स्थलों को प्रकाशमय कर दिया और नागरिकों में उत्साह एवं सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, निकाय अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, सामाजिक संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।नगर परिषद शाहपुर द्वारा आयोजित यह आयोजन “सेवा संकल्प अभियान” की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने वाला रहा। 5,005 दीपों की रोशनी के साथ सेवा, स्वच्छता, सद्भावना, सामाजिक सहभागिता और “मेरा नगर, मेरा दायित्व” का संदेश पूरे नगर में प्रसारित हुआ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

विशेष कार्यकारी अधिकारी पद पर मीनाक्षी बबनराव पोळ नियुक्त

Next

महिला अधिकार मंच ने इस वर्ष भी कृष्णा को गोद लिया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER