विशेष कार्यकारी अधिकारी पद पर मीनाक्षी बबनराव पोळ नियुक्त

रमाकांत मोरे बुरहानपुर सातारा जिले के उंबज नगर के मुल निवासी निवासी श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर राजस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवीका मीनाक्षीताई बबनराव पोळ की महाराष्ट्र शासन द्वारा विशेष कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया है । ज्ञात रहे मीनाक्षी ताई पोळ विगत 25 वर्षों से जनहित में सेवा कार्य से जुड़े हैं । आज वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ नई दिल्ली भारत सरकार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ नई दिल्ली , महिला दक्षता अध्यक्षा उंब्रज पुलिस स्टेशन , संस्थापक अध्यक्ष सुर्यकिरण फाऊंडेशन , महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष विधवा परीतत्ता निराधार एवं विकलांग अधिकार समिती , पुलिस मित्र संगठना नई दिल्ली भारत सरकार में सेवारत , कार्यरत है । इनका मुख्य कार्य महिलाओं के ऊपर होने वाले अन्याय के खिलाफ कई बार आवाज उठाकर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शासन प्रशासन को जागरूक करना

। इनके नियुक्ति पर श्री खाटु श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चंद्र अग्रवाल ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत मोरे , राष्ट्रीय प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार , पत्रकार सुरज दहे , पत्रकार संजय तायड़े , नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव सहित मित्र परिवार एवं कराड तहसील के शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मीनाक्षी ताई पोळ को बधाई देकर भावी जीवन के लिए उज्वल भविष्य की कामना की है ।