Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

महिला अधिकार मंच ने इस वर्ष भी कृष्णा को गोद लिया

By Mohan Sharma
September 18, 2026 1 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर महिला अधिकार मंच द्वारा पिछले तीन वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद बालक कृष्णा को गोद लेकर उसकी स्कूल फीस एवं शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कृष्णा गणेश स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। कृष्णा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है तथा उसकी माता जी कुष्ठ रोग से पीड़ित रही हैं, जिसके कारण परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।ऐसे कठिन आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों में कृष्णा की शिक्षा प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से महिला अधिकार मंच लगातार तीन वर्षों से उसकी स्कूल फीस एवं आवश्यक शिक्षा सामग्री का खर्च वहन कर उसे शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान कर रहा है।इसी क्रम में कृष्णा की कक्षा के सभी बच्चों को चॉकलेट एवं फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व, मेहनत और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह, जिला अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, वरिष्ठ सलाहकार मंगला दुबे, डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण भल्लावी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।महिला अधिकार मंच का यह प्रयास समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए आशा की किरण है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में बाधा न बने।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहपुर में गूंजा सेवा और सद्भावना का संदेश, 7 प्रमुख स्थलों पर जगमगाए 5,005 दीप

Next

वार्ड नंबर 3 डाकवाड़ी बुरहानपुर में इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER