Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

सोशल मीडिया टिप्पणी के विरोध में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
June 11, 2026 1 Min Read
0

शोसल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार को सिटी कोतवाली पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि फेसबुक पर बृजेश भानु शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा यादव समाज की बेटी को लेकर कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की गई है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने मांग की कि ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। युवा यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज की बहन-बेटियों के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन करने पर विवश होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मध्य प्रदेश में तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Next

तेज रफ्तार आयसर ने धनिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, गुना मंडी जा रहा किसान घायल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER