Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

ऋषि पंचमी पर खामी हीरा में स्वास्थ्य शिविर, 140 मरीजों ने लिया लाभ

By Mohan Sharma
September 16, 2026 1 Min Read
0

छिंदवाड़ा ऋषि पंचमी के अवसर पर ग्राम खामी हीरा में मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी, जिला छिंदवाड़ा एवं निर्मला हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह दी गई।जिला अध्यक्ष डॉ. मीरा पराड़कर के नेतृत्व में मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में बीपी, शुगर, हृदय रोग सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई।बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव एवं स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। घरों व आसपास जमा पानी हटाने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की गई।शिविर में निर्मला हॉस्पिटल की ओर से डॉ. भूपेंद्र सिंह भलावी, वीरेंद्र उइके एवं स्टाफ तथा मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डॉ. दीपक ठाकुर,धर्मेंद्र उइके ,श्याम इवनाती, अरुण मार्शकोले,सुमित इवनाती सहित टीम उपस्थित रही। ग्राम पंचायत के सरपंच दौलत धुर्वे, पूर्व सरपंच आसकुमार परतेती, स्कूल का समस्त स्टाफ, मोतीलाल साहू, सुनील इवनाती, अनेश डेहरिया, विजय धुर्वे, अजयपाल ईरपाची, नरेश साहू, दीनदयाल इवनाती, नवीन, प्रभुदयाल धुर्वे, साहू लोकेश सूर्यवंशी, नरेंद्र भलावी सुनील सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में सहभागिता की।ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी एवं निर्मला हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद बंटी विवेक साहू आज भैसादंड से करेंगे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ

Next

देवनगर को मिली बड़ी सौगात: 5.73 करोड़ से बना 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन तैयार,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण, पांच डॉक्टरों की पदस्थापना का दावा; प्रसूति समेत मिलेंगी कई स्वास्थ्य सुविधाएं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER