Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

देवनगर को मिली बड़ी सौगात: 5.73 करोड़ से बना 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन तैयार,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण, पांच डॉक्टरों की पदस्थापना का दावा; प्रसूति समेत मिलेंगी कई स्वास्थ्य सुविधाएं

By Mohan Sharma
September 17, 2026 3 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। देवनगर ग्राम पंचायत को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बड़ी सौगात मिली है। यहां 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन का उद्घाटन सांची विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। तीन मंजिला भवन में मरीजों के लिए विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। कार्यक्रम में डॉ. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर अब नहीं जाना पड़े, इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।1989 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दिलाई थी स्वीकृति….डॉ. चौधरी ने कहा कि जब वे वर्ष 1989 में पहली बार विधायक बने थे, उस समय देवनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाई थी। बाद में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 30 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित होते हैं।लेकिन देवनगर जैसी ग्राम पंचायत में भी 30 बिस्तरों की सुविधा वाला अस्पताल तैयार होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने की बात…मुख्य सड़क मार्ग पर बने तीन मंजिला अस्पताल भवन में 30 बिस्तरों के साथ विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। डॉ. चौधरी ने अस्पताल में करीब 400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया। अस्पताल में प्रसूति सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू किए जाने की बात कही गई है।पांच डॉक्टरों की पदस्थापना का दावा….

लोकार्पण कार्यक्रम में बताया गया कि अस्पताल में वर्तमान में दो मेडिकल ऑफिसर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं तीन अन्य डॉक्टरों की पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनके जल्द ज्वाइन करने की बात कही गई। इसके बाद अस्पताल में कुल पांच डॉक्टर पदस्थ होने का दावा किया गया। फिलहाल अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है। भविष्य में इसे शुरू कराने का प्रयास करने की बात डॉ. चौधरी ने कही।कोविड काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का जिक्र….डॉ. चौधरी ने कोविड काल के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि रायसेन जिले और सांची विधानसभा क्षेत्र में कई स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल भवनों की स्वीकृतियां दिलाई गईं। उन्होंने गढ़ी, चांदपुर, हिनोतिया खास, आमखेड़ा, बाढ़ेर, समनापुर, सोड़रपुर-हरदौट, अगरिया कलां, आलमपुर और हिनोतिया महलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भवन स्वीकृत कराने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर सीएचओ, एएनएम और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।देवनगर स्कूल को पीएम श्री बनाने का भी उल्लेखकार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख हुआ। डॉ. चौधरी ने बताया कि देवनगर स्कूल के विकास के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है और स्कूल अब पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को ग्रामीण विकास की बुनियादी जरूरत बताते हुए दोनों क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की बात कही।जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार….कार्यक्रम का स्वागत भाषण सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना ‘बबलू भैया’ ने सांची विधानसभा क्षेत्र में डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा कराए गए विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल ने भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया।कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉ. संदीप यादव, डॉ. शुभम पटेल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था सोनी, बीपीओ संजय तिग्गा, एसडीओ आरईएस नरेश ठाकरे, सरपंच देहगांव सुषमा राजेंद्र श्रीवास्तव, सरपंच गढ़ी सैयद मसूद अली पटेल, सरपंच आलमपुर चैन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीपी बीजेपी मंडल के महामंत्री ऋषिराज धाकड़ ने किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ऋषि पंचमी पर खामी हीरा में स्वास्थ्य शिविर, 140 मरीजों ने लिया लाभ

Next

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय आलीराजपुर मध्यप्रदेश द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन – एक जन -जागरूकता पहल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER