Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

सांसद बंटी विवेक साहू आज भैसादंड से करेंगे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ

By Mohan Sharma
September 16, 2026 2 Min Read
0

छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में इस वर्ष भी आयोजित होंगे 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरछिंदवाड़ा। सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान को लेकर पिछले दो वर्षों में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एक लाख 70 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 20 हजार से मरीजों का अलग-अलग बीमारियों का छिंदवाड़ा सहित महानगरों में ऑपरेशन कराया गया था। इस दौरान गांवों में बिना ईलाज किए घरों में पड़े हुए मरीजों को भी शिविरों के माध्यम से बेहतर उपचार मिला था। इस वर्ष आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा आज 17 सितंबर को भाजपा मंडल रोहनाकला के ग्राम भैसादंड मंे स्थित पंचायत भवन में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान को लेकर आयोजित हो रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर ईलाज मिल सकेगा। सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इस वर्ष भी दोनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की भूमिका अहम रहेगी। शिविरों में चिन्हित गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल सहित महानगरों में भेजकर उचित ईलाज और ऑपरेशन किया जायेगा। उक्त शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के आमजनों से अपील की है कि वे उक्त 100 दिवसीय निःशुल्क शिविरों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गुना जिले में परिवहन विभाग की कार्रवाई

Next

ऋषि पंचमी पर खामी हीरा में स्वास्थ्य शिविर, 140 मरीजों ने लिया लाभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER