चिराखान से पैदल ध्वज यात्रा श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी पहुचकर ध्वज चड़ाया

संवाददाता जिला ब्यूरो ग्रामीण धार बदनावर से माही राठौड़ ।जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजा नगर, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्साचिराखान।क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना लेकर गाव से पैदल ध्वज यात्रा श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी ध्वज लेकर मंगलवार को 71 यात्रीयो के दल ने श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए नगर के बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य पैदल ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा को लेकर युवाओं एवं श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। प्रात: सात बजे स्थानीय श्री राम मंदिर मे पुजा अर्चना एवं श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से हनुमान चालिसा का पाछ कर ध्वज चडा़कर कर 71 यात्रियों का दल हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए तारखेड़ी के लिए रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पैदल चलते हुए भजन-कीर्तन एवं भगवान हनुमानजी के जयकारे लगाते रहे। भगवा ध्वजों से सुसज्जित यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी तो जगह-जगह लोगों ने रुककर यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।*जगह-जगह हुआ स्वागत*चिराखान से तारखेड़ी के लिए निकली पैदल ध्वज यात्रा का नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद मार्ग में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा यात्रियों के लिए दूध, पानी,फलाहार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कई स्थानों पर यात्रियों को रोककर जलपान कराया गया। ग्रामीणों के इस सहयोग एवं स्वागत से यात्रा में शामिल युवाओं एवं श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया।*युवाओं में दिखा खासा उत्साह*यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर बजरंगबली के जयकारों के साथ युवा पूरे उत्साह से पैदल यात्रा में आगे बढ़ते नजर आए। कई श्रद्धालु रास्तेभर धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।आयोजक बालाजी ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक यात्राएं केवल आस्था का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समभाव को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमानजी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल हुए।*तारखेड़ी पहुंचकर किए हनुमानजी के दर्शन*पैदल ध्वज यात्रा के श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमानजी के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर पर ध्वज चड़ाकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में धार्मिक जयकारे लगाए। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बालाजी ग्रुप के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।पैदल ध्वज यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “जय श्रीराम”, “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक आस्था और युवाओं के उत्साह से भरी यह पैदल यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।