भारतीय किसान संघ ने किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान संघ द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी

इंदौर/संजय मौर्य/खुड़ैल/भारतीय किसान संघ (तहसील इंदौर ग्रामीण, खुड़ैल) द्वारा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की 10 प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते इन मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।किसानों की प्रमुख मांगें:दूध के भाव: पशु आहार की बढ़ती लागत को देखते हुए दूध का भाव ₹80 प्रति लीटर तथा फैट का भाव ₹12 प्रति फैट तय किया जाए।फसल नुकसानी व बीमा: अल्पवर्षा और यलो मोजेक आदि रोगों से प्रभावित सोयाबीन का तत्काल सर्वे कराकर राहत राशि व बीमा क्लेम का भुगतान शीघ्र किया जाए।विद्युत आपूर्ति: रबी सीजन से पूर्व डीपी, तार व ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस पूरा कर किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।नर्मदा-शिप्रा जल: अल्पवर्षा को देखते हुए आगामी अक्टूबर माह से नर्मदा-शिप्रा का पानी सिंचाई हेतु नदियों व जलस्रोतों में छोड़ा जाए।सीमांकन प्रक्रिया: नई पद्धति में आ रही 10 फीट तक की विसंगतियों को दूर कर पुरानी व्यावहारिक पद्धति से सीमांकन हो और स्थायी सीमा चिह्न लगाए जाएं।खाद व गोदाम की सुविधा: रबी सीजन के लिए यूरिया, डीएपी व एनपीके की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए। साथ ही ग्राम पिपल्दा की सोसायटी में खाद का स्थायी गोदाम बनाया जाए, जिससे किसानों को पीवड़ाय न जाना पड़े।मार्ग व मुआवजा: ‘खेत सड़क योजना’ के तहत रास्ते जोड़े जाएं, वर्ष 2006 से क्षतिग्रस्त ग्राम जनकपुर से गढ़ी धर्मशाला मार्ग का पुनर्निर्माण हो, तथा पूर्वी रिंग रोड अधिग्रहण में वर्तमान बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा और सर्विस रोड दी जाए।ज्ञापन सौंपते समय यह रहे उपस्थित:ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल जी माहेश्वरी, प्रांत जैविक प्रमुख आनंद सिंह जी ठाकुर, महानगर अध्यक्ष दिलीप जी मुकाती, जिला मंत्री महेश जी राठौड़, खुड़ैल तहसील अध्यक्ष विष्णु दांगी, तहसील मंत्री कपिल चौधरी, उपाध्यक्ष अर्जुन जी दांगी, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुरेंद्र जी दांगी, युवा सहायक हेमंत जी बमनावत, शिवनी बच्चन जी सेट सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।