मनावर की समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिले जिला पंचायत सदस्य जर्मन

शकील खान मनावर 9755 498 752*नवीन सिविल अस्पताल में पानी-बिजली और खंडलाई जांगीर स्कूल में टेबल-शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया*मनावर। जिला धार।। जिला पंचायत सदस्य गणेश जी जर्मन ने मंगलवार को धार कलेक्टर से मुलाकात कर मनावर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए शीघ्र निराकरण की मांग रखी।मुलाकात के दौरान नवीन सिविल अस्पताल मनावर में पानी और बिजली की समस्या सहित अस्पताल से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया गया। जर्मन ने बताया कि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इन मूलभूत समस्याओं का समाधान जरूरी है।इसके अलावा खंडलाई जांगीर स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल की कमी तथा शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी कलेक्टर के समक्ष रखा गया। उन्होंने मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़ी अन्य विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।