Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

डूंगरिया गांव में महिला ने कीटनाशक पीकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

By Mohan Sharma
September 13, 2026 1 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन/बेगमगंज-.ग्राम डूंगरिया में सुबह 65 वर्षीय विधवा महिला ने अज्ञात कारणों से घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए थे। महिला घर में अकेली थी।सुल्तानगंज पुलिस के मुताबिक स्वर्गीय गोविंद अहिरवार की पत्नी सोमत्ता बाई अहिरवार ने घर में कीटनाशक का सेवन किया। खेत से लौटे बेटे ने मां को नाली के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसने परिजन और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि सोमत्ता बाई के पति और तीन बेटों में से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब एक ही पुत्र है।वही घटना के समय खेत पर गया था। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। इस संदिग्ध मामले में फिलहाल सुल्तानगंज पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नेशनल लोक अदालत में 323 प्रकरणों का निराकरण, 29.76 लाख रुपए की वसूली26 लंबित मामलों में समझौता, प्री-लिटिगेशन के 297 प्रकरण निपटे; पक्षकारों ने कहा- समय और खर्च दोनों बचे

Next

हरतालिका तीज पर बन रहा ब्रह्म योग-चित्रा नक्षत्र का संयोग, 14 सितंबर को होगा शिव-पार्वती का विशेष पूजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER