रायसेन में पहली बार 17 सितंबर को “आधार जन समाधान शिविर” का आयोजन

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन ।जिले के नागरिकों की आधार संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से 17 सितंबर गुरूवार को विशेष “आधार जन समाधान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा, एसडीएम मनीष शर्मा, आधार केंद्र रायसेन के मैनेजर कमल जाटव ने बताया कि इस शिविर में आधार से संबंधित लंबित प्रकरणों, तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं की सुनवाई कर नियमानुसार निराकरण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल एवं मुख्यालय नई दिल्ली की विशेष टीम उपस्थित रहेगी।जिन नागरिकों को आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, वे अपनी समस्या से संबंधित मूल दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।यह आधार जन समाधान शिविर 17 सितंबर (गुरुवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।यह शिविर आधार सेवा केंद्र, मकान नंबर 11, वार्ड नं. 04, भारत नगर, साँची रोड, अमन गैस एजेंसी के निकट रखा जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।