Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

जिला जेल गोलीकांड का CCTV वीडियो 9 दिन बाद आया सामने: चाबी के लिए जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को गोली मारी, सिर पर देशी कट्टे से किए कई वार; आंखों में डाली मिर्च

By Mohan Sharma
September 13, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन। जिला जेल पठारी में हुए गोलीकांड का CCTV फुटेज घटना के करीब 9 दिन बाद सामने आया है। वीडियो में आरोपी नीलेश ठाकुर जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर देशी कट्टे से हमला करता साफ नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले जेल की अलमारी में चाबी तलाशता है। इसी दौरान चाबी को लेकर जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर और आरोपी नीलेश ठाकुर के बीच विवाद शुरू हो जाता है।
विवाद बढ़ने पर आरोपी नीलेश ठाकुर देशी कट्टे से दिग्विजय सिंह तोमर पर गोली चला देता है। गोली लगने के बाद भी जेल प्रहरी तोमर चाबी देने से इनकार करते हैं। इसके बाद आरोपी चाबी छीनने की कोशिश करता है। CCTV फुटेज में आरोपी उसी देशी कट्टे से जेल प्रहरी के सिर पर कई बार वार करता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, उसने जेल प्रहरी तोमर की आंखों में मिर्च भी डाल दी।
इसी दौरान एक महिला जेल प्रहरी मौके पर पहुंचती है और चाबी अपने साथ ले जाती है। आरोपी नीलेश महिला जेल प्रहरी पर भी देशी कट्टा तान देता है। वह महिला एक टेबल के पीछे छिप जाती है।फुटेज सामने आने के बाद जेल के भीतर हुई घटना और आरोपी के हमले का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है।
दो मददगार गिरफ्तार, एक आरोपी सुप्यार सिंह मामा अब भी फरार
मामले में पुलिस ने आरोपी नीलेश ठाकुर की मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सुप्यार सिंह नाम का आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
जेलर भी निलंबित..
जिला जेल गोलीकांड के मामले में प्रभारी जेलर आरके चौरे को भी निलंबित किया जा चुका है। घटना के दौरान जेलर छुट्टी पर थे, इसके बावजूद विभागीय कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
करीब 9 दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज ने जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जिला जेल पठारी के भीतर हाई सिक्युरिटी होने के बावजूद आरोपी नीलेश ठाकुर देशी कट्टा लेकर कैसे पहुंचा और उसे चाबी हासिल करने की कोशिश तक का मौका कैसे मिला, यह जांच का अहम बिंदु है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कर्ज के दबाव में नाबालिग का कराया विवाह, गर्भवती मिली

Next

ओपीडी में मरीजों की भीड़… 700-800 तक पहुंची संख्या, बच्चों में वायरल से निमोनिया तक के केस15 दिन में तेजी से बढ़े मरीज; रोज 200 बच्चे पहुंच रहे, 52-55 को भर्ती करने की नौबत, शिशु वार्ड के बेड फुल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER