डॉ. प्रगति जैन को मिला ‘महिला गौरव सम्मान
’ शकील खान मनावर 9755 49 8752

मनावर —परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ, इंदौर द्वारा वृहद महिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन घूँघट गार्डन, नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर में किया गया। समारोह में माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर की गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक, शोध एवं सामाजिक योगदान के लिए ‘महिला गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।समारोह में आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के साथ समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार पाटोदी, श्री सुरेंद्र बाकलीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।