भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट: उदयपुरा के रितिक को पीएमश्री एयर एंबुलेंस से मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाया,समय पर मिला इलाज, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की प्रशासन और मेडिकल टीम की सराहना; बोले- आपात मरीजों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस वरदान साबित होगी

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। जिले के उदयपुरा क्षेत्र निवासी रितिक चौहान को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में बेहतर इलाज के लिए गुरुवार को पीएमश्री नि:शुल्क एयर एंबुलेंस से भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। रितिक को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक भर्ती कराया गया है।मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च स्तरीय इलाज की आवश्यकता थी। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने समन्वय कर एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने की व्यवस्था पूरी की। समय पर हुई इस कार्रवाई से रितिक को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हुआ।सही समय पर समन्वय से पूरी हुई व्यवस्था…प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने रितिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों और मेडिकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि सही समय पर सही समन्वय के कारण एयरलिफ्ट की समुचित व्यवस्थाएं पूरी हो सकीं।उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में मरीज को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पीएमश्री नि:शुल्क एयर एंबुलेंस योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।गंभीर मरीजों के लिए बनी सहारा…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पीएमश्री नि:शुल्क एयर एंबुलेंस योजना के तहत जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने की सुविधा मिल रही है। खासकर ऐसे मामलों में, जहां स्थानीय स्तर पर इलाज संभव नहीं होता और मरीज को दूसरे शहर के विशेषज्ञ अस्पताल में तत्काल पहुंचाना जरूरी होता है, एयर एंबुलेंस जीवनरक्षक व्यवस्था साबित हो सकती है।रितिक को भोपाल से दिल्ली पहुंचाकर एमएक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाना इसी व्यवस्था का एक उदाहरण है। अब रितिक का आगे का उपचार दिल्ली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में होगा।