कसरावद थाने से 9 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर होने पर थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने शाल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी

रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद थाने के एस आई अजय भाटिया का महेश्वर ट्रांसफर होने पर एएसआई मोहन सिंगला का एसडीओपी भीकनगांव , एएसआई बाबूलाल वास्कले का उन थाने में प्रधान आरक्षक महेश मालवीय का मंडलेश्वर प्रधान आरक्षक भगवान सिंह का यातायात खरगोन में एवं आरक्षक बलराम मुकाती का मंडलेश्वर ट्रांसफर होने पर कसरावद थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने समारोह की अध्यक्षता की इस अवसर पर थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानांतरित हुए सभी पुलिस पदाधिकारी ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्य निष्ठा अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया । उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।। उनके कार्यशैली पारदर्शी और जनहितकारी रही। जिससे उनकी क्षेत्र में सकारात्मक पहचान बनी ।

आम जनता तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। समारोह के दौरान सब कर्मियों में स्थानांतरित पद अधिकारियों के कार्यकाल से जुड़े अनुभव को साझा किए। उनके व्यवहार कार्य कुशलता एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की। विदाई स्वरूप उन्हें शाल – श्रीफल भेट कर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया । स्थानांतरित पदाधिकारीओ ने थाना में मिले सहयोग के लिए सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा और भविष्य में भी वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।