Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल

By Mohan Sharma
June 10, 2026 2 Min Read
0

मंदसौर जिला न्यूज रिपोटर माणक लाल प्रजापत/ मंदसौर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मंदसौर में 1000 कैदियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक नवीन जिला जेल के निर्माण को अंतिम स्वीकृति प्राप्त हो गई है। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों एवं सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप मुख्य सचिव की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई है। नवीन जेल का निर्माण लगभग 132.67 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा और वर्तमान में संचालित जेल की सीमित क्षमता एवं बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन जेल का निर्माण आधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जायेगा यह जेल वर्तमान उपजेल से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम भूकी तहसील मंदसौर में जेल विभाग को आवंटित 15.85 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित की जाएंगी नवीन जेल परिसर में 1000 कैदियों के आवास हेतु पर्याप्त क्षमता वाली बैरकों का निर्माण किया जायेगा इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन, प्रवेश भवन ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण भवन वर्कशॉप, अस्पताल महिला झूलाघर, गार्ड रूम,खुली जेल वॉच टावर भंडार गृह एवं आवासीय भवनों का निर्माण भी प्रस्तावित है। जेल परिसर की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए बाउंड्री वॉल,मुख्य प्रवेश द्वार एवं अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे वहीं नवीन जेल के निर्माण के लिए ग्राम भूकी स्थित भूमि पूर्व में जेल विभाग को आवंटित की जा चुकी है।इसमें खसरा क्रमांक 21 रकबा 5.79 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 24 रकबा 1.90 हेक्टेयर खसरा क्रमांक 27 रकबा 3.18 हेक्टेयर तथा खसरा क्रमांक 28 रकबा 4.98 हेक्टेयर भूमि सम्मिलित है। कुल 15.85 हेक्टेयर क्षेत्र में इस आधुनिक जेल परिसर का विकास किया जायेगा और यह परियोजना जिले की न्यायिक एवं कारागार व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नवीन जेल के निर्माण से कैदियों के आवास,सुरक्षा, प्रशिक्षण,पुनर्वास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार आएगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कारागार व्यवस्था विकसित हो सकेंगी वही जिला कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने बताया कि शासन स्तर पर इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की आगामी प्रक्रियाएं शीघ्र प्रारंभ की जाएंगी। यह परियोजना जिले के विकास एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर शि मंदिर में किया अभिषेक

Next

कसरावद थाने से 9 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर होने पर थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने शाल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER