निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी करने वाला आदतन अपराधी कार सहित गिरफ्तार, तीन साथी फरार

*निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी करने वाला आदतन अपराधी कार सहित गिरफ्तार, तीन साथी फरार*निसरपुर= धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में कुक्षी पुलिस थाना अंतर्गत निसरपुर चौकी पुलिस ने शराब दुकान पर रंगदारी और मारपीट करने वाले एक शातिर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 3 लाख रुपये कीमत की सफेद रंग की वैगनआर कार (नंबर MP09DP2946) भी जब्त कर ली है। नर्मदानगर स्थित शासकीय देसी व अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन रुद्रप्रकाश (मूल निवासी बिहार) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे वैगन आर कार से आए बदमाशों ने 12 बीयर केन और शराब की बोतल मांगी। सेल्समैन द्वारा 1,920 रुपये मांगने पर आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, काउंटर में घुसने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मुफ्त में शराब लेकर फरार हो गए।*सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचा गया आरोपी*घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया (उम्र 31 वर्ष), निवासी गणपुर चौकड़ी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल (निवासी बैडवालिया) और दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कान्हा एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी थाना मनावर में बलात्कार और थाना कुक्षी में मारपीट व अवैध शराब बेचने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।इस त्वरित कार्रवाई में कुक्षी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निसरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि वास्के, सउनि भुवान चौहान, थानसिंह जमरा और आरक्षक सुभाष, रवि व गौरव का विशेष योगदान रहा।