Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

पशुपालकों को फीड सुधार, नस्ल सुधार एवं बकरी शेड निर्माण की दी जानकारी

By Mohan Sharma
September 9, 2026 1 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर

देडतलाई आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) द्वारा देड़तलाई संकुल में आज पशुपालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों को बकरी पालन की वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित पद्धतियों की जानकारी देकर उनकी आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना रहा।प्रशिक्षण के दौरान पशुपालकों को फीड इम्प्रूवमेंट (पशु आहार सुधार), नस्ल सुधार, प्राथमिक उपचार, बकरी शेड निर्माण एवं मार्केट लिंकेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि उचित पोषण, बेहतर नस्ल, समय पर प्राथमिक उपचार तथा वैज्ञानिक तरीके से बनाए गए बकरी शेड से बकरियों के स्वास्थ्य एवं उत्पादन में सुधार किया जा सकता है।कार्यक्रम में विशेष रूप से बकरी शेड निर्माण के फायदे बताए गए। पशुपालकों को समझाया गया कि व्यवस्थित एवं सुरक्षित शेड से बकरियों को बारिश, ठंड, गर्मी और अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है, जिससे पशुपालन में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।प्रशिक्षण में 28 पशुपालकों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की और पशुपालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी समस्याएं एवं अनुभव साझा किए |कार्यक्रम में संकुल प्रबंधक संजीव तिवारी, DO उमेश चौहान एवं कालू गोलकर पेरावेट मुस्ताक खान उपस्थित रहे

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

महिला सशक्तिकरण- 11 गांवों की 76 महिलाओं को मिला आजीविका और बैंक योजनाओं का प्रशिक्षण

Next

खरगोन जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ की जिला मासिक बैठक संपन्

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER