महिला सशक्तिकरण- 11 गांवों की 76 महिलाओं को मिला आजीविका और बैंक योजनाओं का प्रशिक्षण

रमाकांत मोरेखकनार क्षेत्र के दाहिंदा आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत), संकुल देड़तलाई के सहयोग एवं मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 8 सितंबर को शेखपुरा में एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के 11 गांवों की 76 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शेखपुरा के बैंक मैनेजर श्री पुरुषोत्तम मीणा जी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (SHG) को बैंक से जोड़ने, वित्तीय लेनदेन को सुगम बनाने तथा समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों एवं छोटे व्यवसाय शुरू करने के संबंध में महिलाओं को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।श्री मीणा जी ने

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) जैसी महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों, ग्राम स्तरीय संगठनों एवं आजीविका गतिविधियां संचालित करने वाली दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा, आजीविका संवर्धन एवं उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में श्री संजीव तिवारी ने सभी अतिथियों एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के सफल आयोजन एवं व्यवस्थापन मेदीपिका, स्वाति, सुनील यादव एवं इंज़माम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।