खाद लेने किसानों को जाना पड़ रहा 30 किमी दूर,100 रुपये बोरी अतिरिक आ रहा खर्च*एंकर-धार जिले की नीमखेड़ा सोसायटी के किसान परेशान

खाद लेने किसानों को जाना पड़ रहा 30 किमी दूर,100 रुपये बोरी अतिरिक आ रहा खर्च*एंकर-धार जिले की नीमखेड़ा सोसायटी के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सोसाइटी नीमखेड़ा में है और उनकों खाद लेने के लिए यहां से 30 किलोमीटर दूर तिरला जाना पड़ता है। इस पर खाद लाने और ले जाने का खर्च बढ़ने के साथ परेशान अलग होना पड़ रहा है। समय भी बर्बाद हो रहा है। बारिश में कई किसानों का खाद गीला हो जाता है।इस सोसायटी से जुड़े 15 से 20 गांव के किसानों को लगभग 100 रुपए प्रति बोरी अतिरिक्त लग रहे हैं। अतः किसानों का कहना है नीमखेड़ा सोसाइटी का गोदाम व ऑफिस सतीपुरा है तो हमें खाद लेने तिरला क्यों जाना पड़ रहा है। अतः शासन के नियम अनुसार जहां ऑफिस व गोदाम है वहीं पर किसानों को खाद मिलना चाहिए जिसस किसानों का समय और ऊपरी खर्च का बोझ कम होगा*धार ब्यूरो चीफ़ बगदीराम चौहान की रिपोर्ट*
