Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर कसरावद तहसीलदार मुकेश मचार साहब को सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
September 9, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली*कसरावद। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण को लेकर 8 सितंबर 2026 को तहसील कार्यालय कसरावद में ज्ञापन सौंपा गया। संघ की ओर से यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार मुकेश मचार जी कसरावद के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम सौंपा गया।ज्ञापन में कर्मचारियों की 23 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान वेतनमान का लाभ देने, दो से अधिक संतान संबंधी आदेश निरस्त करने, दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ, पंचायत सचिवों का संविलियन तथा विभिन्न विभागों की वेतन विसंगतियां दूर करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।इसके साथ ही ज्ञापन में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान,

कृषि विस्तार अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने तथा पदोन्नति से संबंधित मांगों का निराकरण करने की मांग की गई।इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रोहित ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, उमेश ठाकुर, अजय राठौड़, राजाराम वर्मा, मोहन यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रोहित ठाकुर द्वारा किया गया।संघ पदाधिकारियों ने शासन से कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कठोरा मैं ऊबड़-खाबड़ रोड से परेशान लोगों ने मदन यादव के नेतृत्व में कसरावद एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन सोपा

Next

खाद लेने किसानों को जाना पड़ रहा 30 किमी दूर,100 रुपये बोरी अतिरिक आ रहा खर्च*एंकर-धार जिले की नीमखेड़ा सोसायटी के किसान परेशान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER