कठोरा मैं ऊबड़-खाबड़ रोड से परेशान लोगों ने मदन यादव के नेतृत्व में कसरावद एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन सोपा

। रिपोर्टर नवीन रायली कठोरा में कच्चे रास्ते से ग्रामीण परेशान, पक्की RCC रोड बनाने की मांग तहसील कसरावद की ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्राम कठोरा में आदिवासी मोहल्ले में शासकीय स्कूल के पास स्थित कच्चे आम रास्ते को पक्का आरसीसी रोड बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद को आवेदन सौंपा है।आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि इस कच्चे रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों तथा ग्रामीणों को आने-जाने में अत्यधिक परेशानी होती है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी भर जाता है और कीचड़ इकट्ठा होने से आवागमन बाधित हो जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व ग्राम पंचायत बड़गांव तथा जनपद पंचायत कसरावद को कई बार आवेदन दिए गए,

सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया गया, निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त कच्चे रास्ते को पक्का आरसीसी निर्माण कर दिया जाए ताकि बच्चों व ग्रामीणों को सुविधा हो सके।आवेदन देने वालों में ग्राम कठोरा के *मदन यादव, शेरू यादव, रामेश्वर यादव, कड़वा यादव, सीताराम, गलिया लाल, सुनील, मुकेश, बुधन, कैलाश, गणेश, धर्मेंद्र, शांतिलाल, गोविंद, रुपेश, गोरेलाल, गोपाल* सहित समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।