Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ,जाेबट–टांडा रोड रेल लाइन और डेकाकुंड स्टेशन के लोकार्पण से आलीराजपुर के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल को मिली रेल कनेक्टिविटी की सौगात

By Mohan Sharma
September 9, 2026 2 Min Read
0

।SJ NEWS MP से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी कि खबर।आलीराजपुर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उनका उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसी क्रम में उन्होंने आलीराजपुर जिले के डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही जाेबट–टांडा रोड रेल लाइन एवं डेकाकुंड रेलवे स्टेशन क्षेत्रवासियों को समर्पित की ।डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के प्रारंभ होने से आलीराजपुर जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल को रेल सुविधा से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार,रोजगार,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं तक पहुंच को भी बढ़ावा मिलेगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ से आलीराजपुर जिले के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

रेल सुविधा के विस्तार से क्षेत्र में व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा विद्यार्थियों और आम नागरिकों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी।सांसद, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पहली ट्रेन से सफरडेकाकुंड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ के बाद सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने नवीन ट्रेन से डेकाकुंड से आलीराजपुर तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में बैठे यात्रियों से संवाद किया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी नवीन ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे।  कार्यक्रम में  जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री मनोज गरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

निर्धन भीलू मानकर के निधन पर कोगावा में गांव की एकता भाईचारे और इंसानियत की मिसाल सामने आई

Next

कठोरा मैं ऊबड़-खाबड़ रोड से परेशान लोगों ने मदन यादव के नेतृत्व में कसरावद एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन सोपा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER