खरगोन जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ की जिला मासिक बैठक संपन्

। रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन – आज भारतीय किसान संघ जिला खरगोन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी *15 सितंबर को मालवा प्रांत की सभी तहसीलों में एक साथ ज्ञापन* देने को लेकर रणनीति तय की गई, जिसके लिए सभी तहसीलों में प्रभारी नियुक्त किए गए।बैठक को संबोधित करते हुए *प्रदेश अध्यक्ष कमल जी आंजना* ने कहा कि भारतीय किसान संघ निरंतर किसानों के हितों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि खरगोन जिले में *देशगांव से जुलवानिया तक प्रस्तावित फोर लेन रोड* को लेकर किसानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। जब प्रदेश के अन्य जिलों में किसानों को गाइडलाइन से चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है, तो खरगोन जिले में क्यों नहीं?

*मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जी पटेल* ने कहा कि जिले के किसान आज भी सिंचाई परियोजनाओं से वंचित हैं। शासन-प्रशासन को अधूरी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा कराकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना चाहिए।*प्रांत सह संगठन मंत्री दिनेश जी शर्मा* ने कहा कि 15 सितंबर को पूरे प्रांत में एक साथ किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए जाएंगे, जिससे जिले से लेकर प्रदेश और केंद्र तक किसानों की बात पहुंचेगी।बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष रेवाराम जी भाईडीया जिला अध्यक्ष सदाशिव पाटीदार, श्याम सिंह पवार, वासुदेव चौधरी, मुकेश पटेल सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।