मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अभियान संयोजक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सौंपी गई जिम्मेदारियों का लग्ननिष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए कथित बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे उनकी महिला विरोधी सोच उजागर होती है।भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जिला संगठन प्रभारी राजो मालवीय ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया, नमो सेवा गाथा, नुक्कड़ नाटक, आंगन का महोत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ एवं पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम होंगे। संबंधित प्रभारियों ने तैयारियों की जानकारी दी। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।